Newsमप्र छत्तीसगढ़

राजीव गांधी विश्वविद्यालय के प्रो. आलोक शर्मा होंगे कुलपति

भोपाल. गर्वनर मंगुभाई पटेल ने प्रोफेसर आलोक शर्मा, निदेशक भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन संस्थान, ग्वालियर को आरजीपीवी का कुलगुंरू बनाया गया है। यह नियुक्ति 4 वर्ष की अवधि के लिये की गयी है। इसके अलावा राज्य शासन ने बाल अधिकार संरक्षण आयोग में 2 सदस्यों की नियुक्ति की गयी है।
राज्य शासन ने मध्यप्रदेश बाल अधिकारी संरक्षण आयोग ने सोनम निनामा और अधिवक्ता अर्चना गुप्ता को सदस्य नियुक्ति किया है। इससे पहले डॉ. निवेदिता शर्मा को आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया जा चुका है। आयोग में अब एक अध्यक्ष और 2 सदस्यों की पूर्ण समिति कार्यरत होगी। इससे बाल अधिकार संक्षण, बाल सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े कार्यो का संचालन और अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा।
सुनील कुमार के कारण चर्चा में रहा है आरजीपीवी
आरजीपीवी प्रो. और विश्वविद्यालय के कुलपति रहे सुनील कुमार के कारण पिछले सालों में काफी चर्चा में रहा है। इनके कार्यकाल में 19 करोड़ रुपए से अधिक का घोटाला सामने आया था। इसके बाद राज्य शासन ने सुनील कुमार से इस्तीफा ले लिया था और उनके विरुद्ध केस दर्ज होने के बाद भ्रष्टाचार के मामले में कार्रवाई भी की गई है। सुनील कुमार के अलावा रजिस्ट्रार और अन्य अधिकारी भी इस मामले में दोषी पाए गए थे जिनके विरुद्ध भी जांच चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *