गंगा एक्सप्रेसवे के साथ साथ यूपी में आ रहे 10 नये सुपर हाईवे, नोएडा, चित्रकूट और विंन्धय जुड़ेंगे
नई दिल्ली. पीएम नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को 594 किमी लम्बे गंगा एक्सप्रेस वे का शुभारंभ किया है। हरदोई में हुए इस लोकार्पण कार्यक्रम मके बाद राज्य में संचालित एक्सप्रेस वे परियोजनाओं की कुल लम्बाई 1910 किमी हो गयी है। यह एक्सप्रेस वे मेरठ का प्रयागराज से जोड़ता है। जिससे दिल्ली -एनसीआर और यूपी के विभिन्न जिलों जैसे हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, बंदायू, प्रयागराज और संभल के बीच पहुंच काफी आसान हो गयी है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस एक्सप्रेस वे के बीच कहा था कि आधुनिक प्रगति के इस दौर में उनके नजदीक से गुजरता यह एक्सप्रेस वे उत्तरप्रदेश के विकास की नई लाइफलाइन बनेगा। अब कुछ ही घंटों में आप प्रयागराज के संगम पहुंच सकते है। काशी के बाबा विश्वनाथ के दर्शन करके वापिस लौट सकते है। इसी के साथ उन्होंने यूपी में आगे की आने वाली एक्सप्रेस वे परियोजनाओं की भी जानकारी दे दी। पीएम मोदी ने भविष्य के रोडमैप का उल्लेख करते हुए कहा है कि देश के सबसे बड़े एक्सप्रेस वे में शुमार, यूपी का सबसे लम्बा एक्सप्रेस वे 5 साल के अन्दर बनकर तैयार हो गया है। उन्होंने कहा है कि एक ओर गंगा एक्सप्रेस वे का निर्माण पूरा हा गया है। इसके विस्तार पर भी काम चल रहा है। यह मेरठ से आगे बढ़कर हरिद्वार तक पहुंचेगा। इसके और बेहतर उपयोग के लिये फर्रूखाबाद लिंक एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य करके इसे अन्य एक्सप्रेस वे से भी जोड़ा जायेगा।

