Newsमप्र छत्तीसगढ़

अचलेश्वर मंदिर के पुजारी ने भक्त को पीटा, चेतावनी दी कि तुझे तांत्रिक क्रिया से भस्म करेंगे, भगवान पर फेंककर प्रसाद चढ़ाने का है झग्रड़ा

ग्वालियर. मध्यप्रदेश के ग्वालियर में अचलेश्वर मंदिरके पुजारी ने एक श्रद्धालु की जमकर पिटाई कर दी। प्रसाद चढ़ाने के विवाद के बाद नटराज भवन के कमरे में थप्पड़ मारे। गले पर पकड़ा और जोर से धकेल दिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। मामला कम्पू थाने इलाके का है। पीडित का नाम राजेश बोहरा 54, है। जो लक्ष्मीगंज लश्कर के निवासी है। आरोपी पुजारी ने जान से मारने की धमकी दी है। इससे पीडि़त को जान का खतरा है। वह और उनका परिवार डरा शहमा हुआ है। सुरक्षा की मांग की है।

3  तस्वीरें देखिए

घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

पुजारी गगन ने अभद्र व्यवहार किया। बोला- मंदिर के नटराज भवन में ले जाकर ‘सही कर दो’।
सीसीटीवी में धक्का-मुक्की और गाली-गलौज दिखाई दे रही है।
सीसीटीवी में धक्का-मुक्की और गाली-गलौज दिखाई दे रही है।

पुजारी बोला- तुझे तांत्रिक क्रिया से भस्म कर देंगे
राजेश बोहरा ने बताया कि पुजारी गौरव कटारे ने धमकी दी। पुजारी ने कहा कि तुझे तांत्रिक क्रिया से भस्म कर देंगे। तू सड़-सड़कर मरेगा। पीड़ित ने यह भी कहा कि उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है, जिससे वह और उनका परिवार डरा हुआ है।शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने उसी पुजारी से दीक्षा ली थी, जिसके साथ उसका विवाद हुआ था। इसके बावजूद, पुजारी ने एक शिष्य के साथ इस तरह का बर्ताव किया।पीड़ित श्रद्धालु राजेश ने बताया कि वह पिछले 40 साल से अचलेश्वर मंदिर में पूजा-पाठ कर रहे हैं। 29 मार्च को वे मंदिर में पूजा करने गए थे। इस दौरान उन्होंने पुजारी गगन कटारे को प्रसाद चढ़ाने के लिए दिया। पुजारी ने प्रसाद को भगवान पर फेंककर चढ़ाया।
नटराज भवन में ले जाकर की पिटाई
इस दौरान श्रद्धालु राजेश बोहरा ने पुजारी गगन कटारे से प्रसाद ठीक से चढ़ाने के लिए कहा। इससे पुजारी भड़क गया। पुजारी गगन ने बदसलूकी की। मंदिर में मौजूद कर्मचारियों से कहा कि इसे मंदिर के नटराज भवन में ले जाओ। वहां ले जाकर इसे ‘सही कर दो’। मंदिर में पुजारी की धमकी के बाद कहासुनी हो गई। पुजारी ने गाली-गलौज की। राजेश बोहरा को खींचकर नटराज भवन में ले जाया गया। यहां पुजारी गौरव कटारे ने मारपीट की। धक्का-मुक्की भी की। मारपीट की वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *