Newsमप्र छत्तीसगढ़

दादरी रैली में बोले अखिलेश यादव-आप लोग हमारी सरकार बनवाईये हम राजधानी में स्थापित करेंगे मिहिर भोज की प्रतिमा

नई दिल्ली. दादरी की रैली में संबोधित करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव बोले कि यही नहीं उनका सम्मान समय-समय पर छीना जाता है। हमें परिवर्तन लाना है, चाहे इसके लिये साल लगे या सदी। हम नीछे नहीं हटेंगे। इसबहाने उन्होंने मिहिर भोज की प्रतिमा को लखनऊ में स्थापित करने का ऐलान करके गुर्जर समुदाय को साधने का बड़ा दांव खेला है। सपा प्रमुख ने कहा है कि 2027 में हमारी सरकार बनवाईये । हम राजधानी लखनऊ में पीडीए के महापुरूषों के योगदान का जीवंत करने के लिये रिवर फ्रंुट पर उनकी प्रतिमायें स्थापित करेंगे। अखिलेश ने कहा है कि पीडीए के लोग जानते और महहसूस करते हैं कि उनके साथ भेदभाव और तिरस्कार होता है।
उत्तरप्रदेश पर विधानसभा चुनाव का रंग चटकने लगा है। सपा प्रमुख अखिलेंश यादव ने ग्रेटर नोएड़ा के दादरी में समाजवादी समानता भाई चारा रैली, कर मिशन-2027 का आगाज कर दिया है। भाजपा के मजबूत दुर्ग माने जाने वाले पश्चिमी यूपी में शक्ति प्रदर्शनके माध्यम से अखिलेश ने राजनैतिक माहौल गर्मा दिया है। अखिलेश यादव ने 2007 के चुनाव के लिये दादरी का ेअपनी राजनैतिक लांचिंग पैड बनाया है। जहां रविवार को बड़ी संख्या में लोग एकजुट हुए थे। बुलंद शहर में लेकर अलीेगढ़, गाजियाबाद, हापुड़, खुर्जा से बड़ी संख्या में लोग दादरी पहुंचे थे। खासकर गुर्जर समुदाय क लोगों की भागीदार ने दादरी ने मिहिर भोज कॉलेज को पूरी तरह सपा के रंग मे ंरंग दिया।
पश्चिमी यूपी के राजनैतिक युद्ध को फतह करने के लिये अखिलेश यादव एक नये समीकरण पर काम कर रहे है।जिसके लिये उन्होंने गुर्जर समुदाय को सपा के साथ जोड़ने का प्लान बनाया है। इसलिये दादरी की रैली को कराने से लेकर राजनैतिक माहौल तक बनाने में गुर्जर समाज का मुख्य रोल रहा। सपा ने इस रैली के माध्यम से गुर्जर समाज के 3 नेताओं की एक तिकड़ी बनाई है। जिनके सहारे भाजपा को मात देने की स्ट्रैटेजी मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *