Newsमप्र छत्तीसगढ़

तरण पुष्कर- सुन्दरकाण्ड पाठ के साथ होगा में तैराकी के नवीन सत्र का शुभारंभ

ग्वालियर – नगर निगम ग्वालियर द्वारा सिटी सेंटर में संचालित तरण पुष्कर (स्विमिंग पूल) में नवीन तैराकी सत्र का शुभारंभ दिनांक 2 अप्रेल को सुन्दरकांण्ड पाठ के साथ किया जाएगा। इस हेतु आज संबंधित अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया।
नोडल अधिकारी खेल बीके त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 3 अप्रैल से तरण पुष्कर (स्विमिंग पूल) को आमजन के लिए खोला जाना है। तरण पुष्कर (स्विमिंग पूल) आमजन के लिए खोले जाने से पूर्व दिवस 02 अप्रैल गुरुवार को श्री हनुमान जी की आराधना हेतु प्रातः 9 बजे से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जा रहा है। सुंदरकांड पाठ का आयोजन पूर्ण होने पर आरती एवं प्रसादी उपरांत प्रातः 11.00 बजे तैराकी के नवीन सत्र का औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से महापौर डॉ शोभा सतीश सिंह सिकरवार एवं सभापति मनोज तोमर, नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय, विशेष रूप से अंतर्राष्ट्रीय पैरा तैराक एवं नगर निगम ग्वालियर के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर पदम सत्येंद्र लोहिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं खिलाडी उपस्थित रहेंगे। इसके उपरांत 03 अप्रैल से तरण पुष्कर (स्विमिंग पूल) का संचालन विधिवत आमजनों के लिए किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *