तेज रफ्तार कार ने 3 लोगों को मारी टक्कर, सड़क किनारे अंडे वाला और 2 कारपेंटर घायल, चालक गिरफ्तार

ग्वालियर- शनिवार-रविवार की दरमियानी रात को एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े 3 लोेगों को टक्कर मार दी। घटना आनंदनगर रोड़ पर एक वाहन शॉप के सामने रात 8 से 8.30 बजे की है। एक्सीडेंट में अंडे का ठेला लगाने वाला एक युवत समेत 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना से संबंधित वीडियो भी सामने आया है। जिसमें कार चालक ने निकलकर भागता हुआ दिखाई दे रहा है। घायल धर्मेन्द्र रजक ने बताया कि वह अंडे का ठेला लगाता है। टक्कर से उसके सिर में लगभग 7 टांके आये है। ठेला पूरी तरह से क्षतिग्रसत हो गया। धर्मेन्द्र अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाला सदस्य है। उनकी पत्नी रीमा दोनों पैरों से दिव्यांग है उनके 2 बच्चे भी है।
घायल कारपेन्टर बरातियों को नाश्ता बांट रहा था
घायलों में रामाजी की पुलिया निवासी 25 वर्षीय कारपेंटर साबिर खान और 22 वर्षीय इरफान खान हे। यह दोनों पड़ोस में हो रही शादी में बारातियों का नाश्ता बांट रहे थे। इस हादसे में साबिर खान की कमर औरपैर में चोटें आयी है। जबकि इरफान की पसली और पे टमें चोट लगी है।
राहगीरों ने हादसे के बार कार चालक को पड़ा
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टककर मारने वाली कार नम्बर एमपी07बीए 4755 में एक महिला समेत लगभग 5 लोग सवार थे। सभी नशे में थे। एक्सीडेंट के बाद कार चालक ने घटनास्थल संे भागने का प्रयास किया। लेकिन मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। मौका पाकर उसमें सवार महिला और अन्य लोग वहां से भाग तनिकले थे। घटना की खबर मिलते ही बहोड़ापुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने कार और उसके चालक को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। पलिस ने कार चालक के खिलाफ हत्या के प्रयास की एफआईआर दर्ज की है।
बहोड़ापुर थाना प्रभारी आलोक परिहार ने कहा कि कल रात को हादसा हुआ था। एक कार चालक ने सड़क पर खड़े कुछ लोगों को टक्कर मार दी थी। हादसे में एक ठेले वाला और दो अन्य युवक घायल हुए थे। कार को चालक को हिरासत में ले लिया था। कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

