Newsमप्र छत्तीसगढ़

निगम के राजस्व अमले की कार्रवाई, राजस्व जमा न करने पर 10 दुकानों पर की गई तालाबंदी

ग्वालियर- नगर निगम ग्वालियर द्वारा राजस्व वसूली के लिए अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत निगम दुकानों का राजस्व जमा न करने पर खिड़क मार्केट, लक्ष्मीगंज मे 10 दुकानों पर तालाबंदी की कार्रवाई की गई। ढोली बुआ के पुल स्थित गौशाला में अवैध रूप से प्रथम तल पर रह रही महिला को 07 दिवस का बेदखली हेतु नोटिस जारी की जाने के निर्देश दिए गए। कार्रवाई के दौरान राजस्व कर संग्रहक नितेश शिवहरे, मदाखलत अमला एवं अन्य संबंधित अधिकारी एवं अमला उपस्थित रहा।
नोडल अधिकारी राजस्व ने बताया कि नगर निगम के राजस्व अमले द्वारा राजस्व वसूली के लक्ष्य की पूर्ति के लिए लगातार राजस्व वसूली की कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत आज अपर आयुक्त प्रदीप तोमर के निर्देशन में लक्ष्मीगंज क्षेत्र में राजस्व वसूली की कार्यवाही की गई। जिसमें दुकानों को नोटिस देने के बाद भी राजस्व जमा न करने वाले खिड़क मार्केट, लक्ष्मीगंज के 10 दुकानदारों की दुकानों पर तालाबंदी कर दुकानें बंद की गई तथा 3 दुकानदारों से 90000 रूपये के चैक प्राप्त किए गए। इसके साथ ही अन्य मार्केट में वसूली की कार्यवाही करते हुए दुकानदारों को भी राजस्व जमा करने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *