गौ टेक 2026 में आदर्श गौशाला को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड
ग्वालियर – महाराष्ट्र के पुणे में ग्लोबल कन्फेडरेशन ऑफ काऊ बेस्ड इंडस्ट्रीज द्वारा आयोजित गौ टेक 2026 काऊ बेस्ड ग्लोबल समिट एंड एक्सपो में नगर निगम द्वारा संचालित लाल टिपारा स्थित आदर्श गौशाला को गौ सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रबंधन एवं समर्पित कार्य हेतु लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड श्री कृष्णायन देशी गौरक्षाशाला के संत स्वामी ऋषभ देवानन्द महाराज को दिया गया। चूंकि महाराज वर्तमान में श्रृषिकेश में नवरात्रि व्रत में जलहारी व्रत में हैं, इसलिए यह उनके प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित हर्ष श्रीवास्तव को यह पुरस्कार भारत सरकार के पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय कामधेनु आयोग के पूर्व अध्यक्ष वल्लभ भाई कथीरिया तथा महाराष्ट्र गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष शेखर मुंडाला जी द्वारा प्रदान किया ग्रहण किया।
आदर्श गौशाला का संचालन श्री कृष्णायन देशी गौरक्षाशाला के संत स्वामी ऋषभ देवानन्द महाराज के सानिध्य में नगर निगम द्वारा किया जा रहा है। मध्यप्रदेश में ग्वालियर नगर निगम एकमात्र ऐसा नगर निगम है जो कि वर्ष लगभग 15 साल से गौशाला संचालित कर रहा है। नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने आदर्श गौशाला में बेहतर देखभाल एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए अवार्ड मिलने पर प्रसन्ता व्यक्त की है। ग्लोबल कन्फेडरेशन ऑफ काऊ बेस्ड इंडस्ट्रीज में आयोजित इस सम्मेलन में आयोजकगण एवं विभिन्न राज्यों से आए विशेषज्ञों ने श्रीकृष्णायन संस्था द्वारा गौ संरक्षण, गो-आधारित ऊर्जा, जैविक कृषि एवं ग्रामीण आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना की। कार्यक्रम में अतिथियों ने कहा कि आदर्श गौशाला एक मॉडल गौशाला के रूप में विकसित हो रही है, जहां गौ संरक्षण के साथ-साथ हरित ऊर्जा, गोबर-आधारित उत्पाद, प्राकृतिक चिकित्सा एवं ग्राम स्वावलंबन की दिशा में निरंतर नवाचार किए जा रहे हैं।

