महाराज बाडा क्षेत्र में यातायात को अवरूद्ध कर रहे फुटपाथियों को हटाया
ग्वालियर – नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा सुगम यातायात के लिए शहर के विभिन्न स्थानों से अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।
मदाखलत अधिकारी ने बताया कि नगर निगम आयुक्त नोडल अधिकारी केशव सिंह चौहान के में दक्षिण विधानसभा अंतर्गत महाराज बाड़ा नजरबाग मार्केट, सुभाष मार्केट, टाउन हॉल, टोपी बाजार एवं छापाखाना पर यातायात अवरुद्ध कर रहें हाथ ठेले एवं फुटपाथियों को हटाया जाकर सामान जप्ती की कार्रवाई की गई। इसके साथ ही मुख्य मार्गाें पर नो पार्किंग जॉन में खड़े 2 पहिया वाहनों को जप्त कर जुर्माने हेतु कम्पू थाने भेजा गया एवं हाथ ठेला फड़ संचालको को सख्त हिदायत दी गई कि मुख्य मार्गाें पर हाथ ठेला फड़ इत्यादि लगा कर किसी प्रकार का यातायात अवरुद्ध न किया जावे। अन्यथा मदाखलत विभाग द्वारा जुर्माने की कार्रवाई की जावेगी। उक्त कार्रवाई में मदाखलत निरीक्षक एवं दक्षिण विधानसभा अमला उपस्थित रहा।

