Newsमप्र छत्तीसगढ़

मैनेजर के कॉल आते ही युवक ने मेट्रो को बनाया अपना दफ्तर, फर्श पर बैठकर काम किया शुरू

नई दिल्ली. भाग दौड़ भरी जिंदगी और मेट्रो के सफर के बीच मैनेजर का फोन आया तो युवक ने तत्काल अपना लैपटॉप निकाला और मेट्रो के फर्श पर बैठकर काम करने लगा यही तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। यह तस्वीर सामने आने के बाद लोगों के बीच शहरी जीवन की भागदौड औरकाम के दबाव को लेकर नयी बहस शुरू हो गयी है।
वर्कलाइफ के बीच छिड़ी बहस
यह तस्वीर सोशल मीडिया पर कुएक्स101 नाम के यूजर ने शेयर की है। फोटो में दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन का एक भीड़भाड़ वाला कोच दिखाई देता है। भीड के बीच में बैठा एक युवक अपनी गोद में लैपटॉप खुला है। फोन पर बात करते हुए अपना काम पूरा करता हुआ दिखाई दे रहा है। यूजर ने लिखा है कि उसने इस व्यक्ति को मेट्रो में देखा। जैसे ही उसके मैनेजर का फोन आया उसने बिना ही देर किये लैपटॉप खोल कर जमीन पर बैठक । वहीं कुछ काम शुरू कर दिया। यह दृष्य देखकर कई लोग हैरान रह गये।
इस वायरल पोस्ट को सोशल मीडिया पर इसे लाखों बार देखा गया तो लोगों ने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियायें दी। कुछ लोगों ने उस व्यक्ति की मेहनत और समर्पण की सराहना की तो कई लोगों ने इसे काम के बढ़ते दबाव और खराब वर्कलाइफ बैलेंस का उदाहरण बतायां। एक यूजर ने लिखा है कि समर्पण का अलग ही स्तर है। वहीं दूसरे यूजर ने कहा है कि असल में टॉक्सि वर्क कल्चर को दिखाता है। किसी ने मजाक में लिख दिया मैने का फोन आया और भाई ने मेट्रो को ही ऑफिस बना लिया।
पर्सनल लाइफ के बीच की सीमाएं धुंधली होती जा रही
कई लोगों ने इस घटना को शहरी जीवन की तेज रफ्तार से भी जोड़ा है।  उनका कहना था कि आजकल काम और पर्सनल लाइफ के बीच की सीमाएं धुंधली होती जा रही है।  कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि किसी भी नौकरी के लिए किसी को इतनी मजबूरी में काम नहीं करना चाहिए कि उसे भीड़भाड़ वाली मेट्रो के फर्श पर बैठकर काम करना पड़े  । इस तस्वीर ने काम के दबाव और वर्क-लाइफ बैलेंस को लेकर लोगों के बीच बड़ी चर्चा जरूर छेड़ दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *