Newsमप्र छत्तीसगढ़

नेशनल हाइवे पर पलटी पिकअप में 12 वर्षीय बच्चे की मौत, 20 घायल 6 की हालत नाजुक

सड़क पर घायल।

सेंधवा. आगरा-मुंबई नेशनल हाइवे -44 पर मंगलवार की सुबह एक सड़क दुर्घटना में 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी है। सेंधवा के नजदीक ग्राम सालीकला के पास श्रमिकों का ेले जा रही पिकअप बेकाबू होकर पलट गयी। जिसमें 20 लोग घायल हो गये है। वहीं पिक अप चालक घटनास्थल से फरार हो गया है।
यह सड़क दुर्घटना सेंधवा के नजदीक हुआ है। पिक अप में 25 से ज्यादा श्रमिक सवार थे जो जामली लवाणी और आसपास के इलाकों से मजदूरी के लिये राजपुर जा रहे थे। मृतकों में सीतेश 12, पुत्र चपलिया, निवासी जामली शामिल है। जिसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गये। घायलोंमें से 6 हालत नाजुक बताई जा रही है। एक्सीडेंट के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और घायलों को वाहन में से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

मदद को पहुंचे राहगीर।
16 को सेंधवा लाए
घायलों में से 16 लोगों को सिविल अस्पताल सेंधवा लाया गया, जहां एक की मौत हो गई और 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। अन्य 5 घायलों को नारायणदास अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों का इलाज जारी है।
घटना के बाद पिकअप का चालक भी मुकेश से फरार हो गया है। अस्पताल में बड़ी संख्या में मजदूरों के परिजन भी पहुंचे हैं। पुलिस को भी सूचना दी गई है पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *