MLA मुकेश मल्होत्रा का विजयपुर विधानसभा से चुनाव निरस्त, नामांकन दाखिल करते समय छिपाये थे आपराधिक प्रकरण

ग्वालियर. मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ की एकलपीठ ने विजयपुर से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव शून्य घोषित कर दिया है। दरअसल, विजयपुर से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व मंत्री रामनिवास रावत ने एक याचिका दायर की थी। इसमें कहा गया था कि मुकेश मल्होत्रा ने उपचुनाव के दौरान जो नामांकन दाखिल किया था। उसमें अपने आपराधिक मामलों के जानकारी छिपाई थी। मल्होत्रा के ऊपर 6 आपराधिक मामले दर्ज थे। जबकि उन्होंने अपने नामांकन में महज 2 मामले ही बताये थे।

ग्वालियर हाईकोर्ट ने विजयपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव रद्द कर दिया है। ग्वालियर बेंच के जस्टिस जी.एस. अहलूवालिया ने यह फैसला BJP नेता और पूर्व मंत्री रामनिवास रावत की याचिका पर सुनाया। रावत अब विजयपुर विधानसभा सीट से नए MLA होंगे।

