दोस्त को फंसाने के लिये दुश्मनों सीने में मारी गोली, 2 गोली फायर की
ग्वालियर. एमपी के ग्वालियर में एक युवक ने दुश्मनों की हत्या के प्रयास के मामले में फंसाने के लिये अपने ही दोस्त की छाती में गोली मार दी। गोली लगते ही दोस्त खड़ी बाइक पर गिर पड़ा और घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है। गोली मारने कीघटना का सीसीटीवी फुटेज भी नजर में आया है। मामला गोला का मंदिर थाना इलाके का है। घायल युवक का नाम विकास साहू 24, है। जो शिव कॉलोनी का निवासी है। वहीं ेगोली मारने वाले उसके दोस्त का नाम मधूसुदन उर्फ पोपट सिंह तोमर बताया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। आारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
घायल के पिता राकेश साहू ने बताया कि बुधवार रात जब वह ड्यूटी से घर लौटे, तभी उनका भतीजा अमित दौड़ते हुए आया और बताया कि विकास को गोली लग गई है। उसे मैक्स अस्पताल ले जाया गया है। यह सुनते ही परिजन तुरंत अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने के कारण विकास को जेएएच अस्पताल रेफर कर दिया।
गोली लगते ही बाइक पर गिर पड़ा युवक
वहीं विकास विवाद के बीच खड़ी बाइक की ओर आ रहा था। वह बाइक पर बैठने की कोशिश करता है, तभी दूसरी गोली विकास को लग जाती है। गोली लगते ही वह सीने पर हाथ रखकर वहीं बाइक पर गिर पड़ता है।
मामले में गोला का मंदिर थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव ने बताया कि वारदात के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। यह घटना बुधवार रात करीब 11:30 बजे की है। दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान फायरिंग हुई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
वारदात से जुड़ी ये तस्वीरें देखिए…




