मुख्यमंत्री ने विधायक प्रीतम लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं
ग्वालियर- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर जिले के ग्राम जलालपुर पहुँचकर विधायक प्रीतम लोधी की माताजी स्वर्गीय भागवती बाई के निधन पर शोक संवेदनाएँ व्यक्त कीं। उन्होंने दिवंगत स्व. भागवती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि प्रदान की।
इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एवं भाजपा जिला अध्यक्ष शहर जयप्रकाश राजौरिया व अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।विधायक माताजी भागवती बाई का गत 26 फरवरी को लगभग 100 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया था। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़कर गई हैं।

