Newsमप्र छत्तीसगढ़

बिल्डर ने यू-ट्यूबर की थाना झांसी रोड में की , बिल्डर बोला -मेरी कॉलोनी बेदाग

ग्वालियर. एक बिल्डर ने यू-ट्यूबर पर उनकी शीतला ग्रीन सिटी कॉलोनी को बदनाम र रूपये मांगने की शिकायत की है। बिल्डर ने शिकायत में स्पष्ट रूप से कहा है कि उनकी कॉलोनी शीतला ग्रीन सिटी, फॉर्म-4 होते ही शासन के सारे नियमों को पूरा करती ळें लेकिन एक व्यक्ति लगातार कॉलोनी के नाम पर दुष्प्रचायर कर रहा है। पहले कुछ दिन रूपये की डिमांड की जा रही थी। जब रूपये नहीं दिये गये तो उसने सोशल मीडिया पर एक फेक वीडियो बनाकर अपलोड कर दिया है। जिसमें वह बिल्डर को नरवर लाल कह रहा है। बिल्डर ने मामले की शिकायत झांसीरोड थाने में की है। ऐसा कहा है कि नटवरद लाल शब्द से उनको बहुत ठेस पहुंची है। पुलिस ने आवेदन पर से मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला
ग्वालियर निवासी जितेन्द्र सिंह गुर्जर उर्फ जीतू पेशे से बिल्डर हैं। हाल ही में उन्होंने ग्वालियर के विक्की फैक्ट्री बाराघाटा इलाके में एक कॉलोनी तैयार की है। कॉलोनी का नाम शीतला ग्रीन सिटी है। जो एक फार्म-4 कॉलोनी है और टीएनसीपी व नगर निगम से एप्रूव है। जितेन्द्र सिंह ने बताया कि दो से तीन माह से एक यू-ट्यूबर जिसका नाम अर्पित है वह उनको परेशान कर रहा है। बार-बार कॉलोनी को अवैध बताते हुए पांच लाख रुपए की डिमांड की। जब हमने उसे सारे दस्तावेज दिखा दिए तो एक लाख रुपए मांगने लगा। जब रुपए देने से मना किया तो कहता है कि हम आपकी कॉलोनी को बदनाम कर देंगे। बिल्डर जब ब्लैकमेल नहीं हुआ तो उसने उनकी कॉलोनी का वीडियो बनाकर यू-ट्यब व सोशल मीडिया पर अपलोड कर उनको नटवर लाल बता दिया। जब यह वीडियो जितेन्द्र के सामने अाया तो वह आश्चर्य चकित रह गए। तत्काल मामले की शिकायत झांसी रोड थाना में की है।
कोई बदनाम कर रहा है
बिल्डर ने आशंका जताई है कि यू-ट्यूबर के जरिये से कोई उनको बदनाम करवा रहा है। जिसससे हमारा नुकसान हो। इसलिये मामले की जांच की जाना आवश्यक है। पुलिस मामले की जांच करेगी तो यू-ट्यूबर ऐसा क्यों कर रहा है। वह सच्चाई भी बाहर आ सकेगी। हमारी प्रॉपर्टी बिल्कुल साफ है।
पुलिस का कहना
इस मामले में झांसी रोड थाना पुलिस ने बताया कि शीतला ग्रीन सिटी का अवैध रूप से एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर बदनाम करने की शिकायत की गई है। शिकायत पर जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *