शहर के बजारों में होली की रौनक, बच्चों को खूब भा रही है इलेक्ट्रिक पिचाकारी

ग्वालियर. होली के तैयोहार को लेकर बाजार पूरी तरह से सज चुका है। बाजारों में हर्बल रंग, अबीर-गुलाल और नयी-नयी डिजाइन की पिचकारियों की लम्बी रेंज उपलब्ध है। ग्राहक परिवार के साथ खरीदारी करने पहुंच रहे है। दुकानों पर अच्छी भीड़़ नजर आ रही है। दुकानदार विकास नेबताया है कि इस बार बाजार में कई नये और आकर्षक आइटम आये है। ग्राहकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। नये कलेक्शन को लोग काफी पसंद कर रहे है।
स्मॉक शॉट और इलेक्ट्रिक पिचकारी बनी आकर्षण दुकानदार विवेक के मुताबिक इस बार स्मोक शॉट खास आकर्षण का सेन्टर है। जिसमें रंग -आसमान में फैलते हैं। इसके अलावा इलेक्ट्रिक शॉट गन भी बाजार में आयी है। जो पानी में डालनेप र खुद रंगीन पानी भर लेते हैं। हनुमान जी की गदा, परशुराम का फरसा और भगवान राम के धनुष-बाण की डिजाइन वाली पिचकारियां भी बाजार में उपलब्ध हैं, जिन्हें बच्चे और युवा पसंद कर रहे हैं।होली को लेकर बाजार में सफेद शर्ट, कुर्ती और कुर्ता-पायजामा की मांग बढ़ गई है। जयपुरी जूती, पगड़ी और ब्लैक गॉगल भी लोगों की पसंद बने हुए हैं। खासतौर पर बच्चे रंग-बिरंगे कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं।
शहर में होंगे सामूहिक होली कार्यक्रम
शहर की कई कॉलोनियों और सोसायटियों में होली के दिन सामूहिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। लोग निर्धारित समय में डीजे पर होली खेलेंगे और पारंपरिक पकवानों का आनंद लेंगे। कलेक्टर रुचिका चौहान ने होली के अवसर पर 4 मार्च को जिले में शासकीय अवकाश घोषित किया है। इस दिन सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे, जबकि 5 मार्च से कार्यालय पुनः खुलेंगे।

