ईरान में सब कुछ तबाह, चारों तरफ धुआं ही धुआं
नई दिल्ली. इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने ईरान के खिलाफ अपने सबसे बड़े सैन्य अभियान को जारी रखा हुआ है। इस ऑपरेशन के तहत इजरायली वायुसेना ने आज भी तेहरान और पश्चिमी ईरान में स्थित कई सैन्य ठिकानों पर आज सुबह से ताबकड़तोडऋ हमले किये है। आईडीएफ द्वारा जारी किये गये है। ताजा फुटेज के अनुसार तेहरान के आसमान में केवल आग की लपटें और धुएं का काला गुबार दिखाई दे रहा है। जो हमले की भयावहता को बयां कर रहा है।
इजरायली सेना ने अब से कुछ देर पहले एक वीडियो रिलीज करते हुए कहा है कि कुछ ही मिनट पहले तेहरान में ईरानी आतंकी शासन के मुख्य मुख्यालय को निशाना बताकर सटीक हमला किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे शक्तिशाली मिसाइलों ने पलभर में कंक्रीट के मजबूेत ढांचे को मलबे के ढेर में बदल दिया। आईडीएफ ने बयान जारी कर कहा है कि यह स्ट्राइक उस सिस्टम पर सीधा प्रहार किया गया है। जो क्षेत्र मे अस्थिरता फैला रहा था।
इजरायली लड़ाकू विमानों ने पश्चिमी ईरान में स्थित सैकड़ों लक्ष्यों को भेदा गया है। इनमें मुख्य रूप से ईरान की मिसाइल लॉचिंग सिस्टम साइट्स, हथियार डिपों और सैनय प्रशिक्षण केन्द्र शामिल है। आईडीएफ के प्रावक्ता ने कहा है कि वायुसेना ने सैकड़ों ठिकानों पर हमला किया है। जिनमें पश्चिमी ईरान में ईरानी शासन के लांचर और रणनीतिक ठिकाने शामिल है। इजरायल द्वारा इन वीडियों ने ईरान की वायुरक्षा प्रणाली (एयर डिफेंस) की विफलताओं का खुलासा कर दिया गया है। जहां तेहरान के उत्तर में विस्फोटों की आवाज रूकने का काम नहीं ले रही है। वहीं इजरायल ने स्पष्ट किया हे। यह तो बस शुरूआत है। इन हमलों ने मध्यपूर्व में शक्ति संतुलन को पूरी तरह से हिला गया है। पूरी दुनिया अब इस बात को लेकर खौंफ में है। क्या ईरान इस विनाशकारी चोट के बाद पलटवार करेगा। यह युद्ध उसके पतन की वजह बनेगा।

