ईरान-इजरायल के बीच जारी है महाजंग, दोनों देशों में कितने भारतीय रहते है

नई दिल्ली. ईरान पर अमेरिका और इजरायल द्वारा किये गये हमलों के बाद अचानक बेहद तनावपूर्ण हो गये है। सबसे पहले इजरायल के रक्षामंत्री इजरायल कर्ज ने घोषणा की थी। ईरान पर सतर्कता बरतते हुए पहला हमला किया गया है। इसके कुछ ही समय बाद स्थिति और गंभीर हो गयी है। जबकि अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया -प्लेटफार्म ट्रुथ सोशल पर 8 मिनट का वीडियो जारी कर पुष्टि की कि इस ऑपरेशन में अमेरिका भी शामिल है।
इजरायल ने सुरक्षा स्थिति को देखते हुए पूरे देश में विशेष और स्थाई आपातकाल लागू कर दिया है। मिसाइल हमलों की आशंका और तेज होती झड़पों के बीच विदेशों में रहने वाले प्रवासियों, खासकर ईरान में बसे भारतीयों की चिंता स्वाभाविक रूप से बढ़ गयी है। ऐसे समय में यह जानना बेहद आवश्यक हे। कि इन दोनों देशों भारतीयों की कितनी आबादी रहती है।
कितने भारतीय है ईरान में
विदेश मंत्रालय के रिकॉड के मुताबिक ईरान में इस वक्त कुल 10,785 भारतीय प्रवासी मौजूद है। इनमें 10,320 एनआरआई और 445 भारतीय मूल के लोग (पीआईओ) शामिल है। भारी तादाद में भारतीय छात्र भी ईरान में पढ़ाई कर रहे है। इसके अलावा कई भारतीय इंजीनियरिंग, शिक्षा, ऊर्जा और व्यापार से जुड़े क्षेत्रों में कार्यरत है। भारतीय समुदाय प्रमुख रूप से तेहरान और जाहेदान जैसेबड़े शहरों में रहता है।
इजरायल में कितने भारतीय रहते हैं
वहीं इजरायल में में करीब 18,000 भारतीय नागरिक रहते हैं. इनमें ज्यादातर लोग बुजुर्गों की देखभाल करने का काम करते है। इसके अलावा कुछ लोग हीरे के व्यापार में है। कुछ आईटी की नौकरी करते हैं और कुछ छात्र वहां पढ़ाई कर रहे हैं.पिछले वर्ष ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के दौरान भारत ने ऑपरेशन सिंधु (जून 2025) के तहत ईरान में रह रहे भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने का अभियान चलाया था. जंग के कारण मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए भारतीय दूतावास ने नागरिकों से अत्यधिक सतर्क रहने की अपील की है. दूतावास ने कहा है कि भारतीय हर समय चौकन्ने रहें और इजरायल के अधिकारियों तथा ‘होम फ्रंट कमांड’ द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का कड़ाई से पालन करें. इनके अपडेटेड निर्देश oref.org.il/eng पर उपलब्ध हैंएडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि भारतीय नागरिक तय शेल्टर के पास रहें और अपने इलाके के सबसे नजदीकी सुरक्षित स्थानों की जानकारी हर समय अपने पास रखें है।
इजरायल के अंदर सभी गैर-जरूरी यात्राओं से बचें
एडवाइजरी में भारतियों को अगली सूचना तक इज़राइल के अंदर सभी गैर-ज़रूरी यात्राओं से बचने की सलाह दी गई है। नागरिकों को लोकल न्यूज, आधिकारिक घोषणाओं और इमरजेंसी अलर्ट पर नियमित नजर रखने को कहा गया है. किसी भी आपात स्थिति में भारतीय नागरिक 24×7 हेल्पलाइन के जरिए तेल अवीव स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क कर सकते है।

