Newsमप्र छत्तीसगढ़

कॉम्बिंग गश्त -271 फरार वारंटी दबोचे, 357 गुण्डों, हिस्ट्रीशीटरों की जांच की, 5 अवैध शराब के प्रकरणों में पुलिस ने कार्यवाही की

ग्वालियर. होली के त्यौहार को देखते हुए कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये आदतन अपराधियों पर शिंकजा कसने के लिये शहर पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया। सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात को शहर और देहात में एक साथ 100 से ज्यादा पुलिस टीमों ने कार्यवाही शुरू की। लगभग 5 घंटे तक पुलिस के जवान और अधिकारी एक्शन मोड में दिखाई दिये।
इस बीच शहर और ग्रामीणों इलाकों से 271 फरार एवं स्थाई गिरफ्तारी वारंटियों को पकड़कर हवालात में भेजा गया। इसके साथ ही 357 गुण्डों और हिस्ट्रीशीटरों के घर पहुंचकर उनकी सघन जांच की गयी।
बदमाशों का रिकॉर्ड किया अपडेट
कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस ने सक्रिय बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की। गुण्डों, हिस्ट्रीशीटरों के रिकॉर्ड भी अपडेट किया गया है। एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया है कि अभियान के तहत फरार वारंटियों को पकड़ा गया। पुराने गुण्डों व हिस्ट्रीशीटरों की जांच की गयी। उन्होंने कहा कि जिले में अपराधियों के लिये कोई जगह नहीं है। पुलिस लगातार कॉम्बिंग गश्त कर उनके घर तक पहुंचती है। यह सुनिश्चत करती है िकवह हाल के किसी भी अपराध में शामिल तो नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *