LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर में युवक ने बंदूक के दम पर युवती को नचाया, हवाई फायर करता रहा युवक

ग्वालियर. बंदूक के दम पर एक युवती से डांस करवाने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा युवक कुर्सी पर बैठकर राइफल से हवाई फायर करते हुए युवती से नाचने को कह रहा है। सोमवार रात सामने आया 47 सेकेंड का ये वीडियो बेहट थाना क्षेत्र के रहवाली इलाके का बताया जा रहा है। बेहट थाने की पुलिस रात में ही रहवाली पहुंची, जहां से पता चला कि युवक हस्तिनापुर का है। पुलिस वहां पहुंचकर जानकारी जुटा रही है।

कुर्सी पर बैठा युवक राइफल से हवाई फायर करता रहा।
युवक रुक-रुककर दो बार फायरिंग करता है
वीडियो में बॉलीवुड मूवी में बाहुबली अंदाज में दिखाए जाने वाले किरदार की स्टाइल में युवक .315 बोर की राइफल लेकर कुर्सी पर बैठा है। उसके इशारे पर सामने एक युवती डांस कर रही है। इसी दौरान युवक राइफल लोड करता है और रुक-रुककर दो बार फायरिंग करता है। वीडियो में यह भी नजर आ रहा है कि गोली चलने के बाद एक नाबालिग बालक मौके पर आता है और खाली खोखा उठाकर वहां से चला जाता है।
युवक की पहचान की जा रही
जानकारी के मुताबिक फायरिंग करता दिख रहा युवक हस्तिनापुर क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मध्य प्रदेश पुलिस की बेहट थाना टीम रात में ही रहवाली क्षेत्र पहुंची और मौके की तस्दीक की। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो की सत्यता और घटना की परिस्थितियों की जांच में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवक की पहचान की जा रही है और यह भी जांच की जा रही है कि जिस राइफल से फायरिंग की गई, उसका लाइसेंस वैध है या नहीं। लाइसेंस और हथियार की वैधानिक स्थिति स्पष्ट होने के बाद संबंधित युवक के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al virüsbet medusabahis medusabahis giriş grandpashabet grandpashabet giriş jojobet jojobet giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş matbet slot oyna perabet perabet giriş hiltonbet perabet perabet perabet betnano holiganbet galabet kalebet holiganbet kingbetting kingbetting giriş lunabet lunabet giriş rulobet betpas atlasbet