Newsमप्र छत्तीसगढ़

युद्ध के आहट के बीच ईरान सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश

नई दिल्ली. ईरान में युद्ध के माहौल के दौरान सेना का एक हेलीकॉप्टर इम्फहान प्रांत में क्रैश हो गया है। सेना का हेलीकॉप्टर एक फ्रूट होलसेल मार्केट में क्रैश हुआ है। इस दुर्घटना में अभी तक 4 लोगों की मौत हो गयी है। हेलीकॉप्टर क्रैश के बाद ईरान के न्यूक्लीयर प्लांट वाले प्रांत इस्फहान में हेलीकाप्टर का मलबा फैल गया है।
इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स से जुडी तस्नीम न्यूज एजेंसी ने बताया है कि हेलीकॉप्टर ईरानी आर्मी की एविएशन यूनिट का था। यह इस्फहान गांव प्रांत के खोमेनी शहर काउंटी के दारचेह शहर के फल और सब्जी मार्केट एरिया में क्रैश हो गया है। एजेंसी ने कहा है कि क्रैश की वजह टेक्नीकल गड़बड़ी थी। इस घटना में पायलट और को-पायलट के अलावा मार्केट के दो व्यापारी मारे गये है। रॉयटर्स ने बताया है कि ईरान का एयर सेफ्टी रिकॉर्ड खराब है। यहां बार-बार क्रैश होते हैं। जिनमें से कई एयरक्राफ्ट 1979 की इस्लामिक क्रांति से पहले खरीदे गये थे। मेंटेनेंस के लिये ओरिजनल स्पेयर पार्ट्स नहीं थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *