LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP में 1 अप्रैल से महंगी होगी बिजली

भोपाल. नए वित्तीय वर्ष में बिजली उपभोक्ताओं को झटका लगने वाला है। प्रदेश में 1 अप्रैल 2026 से बिजली महंगी हो सकती है। दरअसल बिजली कंपनियों ने 10 प्रतिशत टैरिफ बढाने का प्रस्ताव दिया। प्रस्ताव के अनुसार महीने में औसत 300 रुपए तक बिजली बिल में बढोतरी हो सकती है।
एमपी में बिजली महंगी हो सकती है। बिजली वितरण कंपनियों ने राज्य विद्युत नियामक आयोग को वित्तीय वर्ष 2026 से 2027 के लिए प्रस्ताव भेजा है। जिसमें बिजली की दरों में 10.19 प्रतिशत बढोतरी की बात कही गई है। ये प्रस्ताव अगर मंजूर हुआ तो औसत महीने में 300 रुपए तक बिजली बिल में बढोतरी हो सकती है। प्रपोजल के मंजूर होने पर नई दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू की जाएंगी। बिजली की दरें बढने से घरेलू उपभोक्ताओं को बडा झटका लगेगा।
प्रस्ताव में 151 से 300 यूनिट वाले स्लैब को समाप्त कर उसे 300 यूनिट से ऊपर वाले स्लैब में विलय करने की भी बात कही गई है। इससे 151-300 यूनिट वाले उपभोक्ताओं के लिए दरें बढ जाएंगी। बिजली कंपनियों ने अपने प्रस्ताव में कहा है कि उन्हें लगातार बडा घाटा हो रहा है। परिचालन खर्च बढ गए है और अन्य वित्तीय चुनौतियां भी है। इस बार पावर मैनेजमेंट कंपनी ने कुल 6044 करोड रुपए के घाटे को भरने के लिए ये मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *