LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर में कार पर फर्जी बत्ती लगाकर सीएसपी पर कार चढाने का प्रयास किया

ग्वालियर. फूलबाग मैदान के पास स्थित विक्टोयिा मार्केट के बाह कार पर लाल-नीली बत्ती लगी थी। जब सीएसपी हिना खान की नजर पडी तो उन्होंने चालक को टोका। वह सीएसपी से मुंहवाद करने लगा। जब सीएसपी ने वायरलेस के जरिये फोर्स बुलाना चाहा तो उसने तेज रफ्तार में गाडी आगे बढा दी। गनीमत रही कि सीएसपी पीछे हट गई और उनके चालक के हाथ में चोट लगी। बताया जा रहा है कि कार पर नंबर नहीं था।
देर रात तक नहीं पकडी जा सकी गाडी
सीएसपी हिना खान विक्टोरिया मार्केट में कानून से जुडी कुछ किताबें लेने के लिए गई थी। जब किताब लेकर लौट रही थी तभी कार पर नजर पडी। कार चालक से पूछा कि यह बत्ती तो पुलिस की गाडी पर लगी होती है। इस पर वह मुंहवाद करने लगा। जब वायरलेस के जरिये फोर्स बुलाने के लिए उन्होंने मैसेज किया तो वह वहां से भागने लगा। इसी दौरान सीएसपी को सामने से टक्कर मारने का प्रयास किया। सीएसपी पीछे हट गई। उनके चालक राम सनेही का हाथ कांच पर लग गया। गाडी को पकडने के लिए आगे नाकाबंदी भी की गई लेकिन गाडी देर रात तक पकडी नहीं जा सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *