Newsमप्र छत्तीसगढ़

सेवानिवृत्त अधिकारी से 11.74 लाख रूपये की ऑनलाइन ठगी, बेटी के कॉल से पता चला की ठगी हो गयी

ग्वालियर. सेवानिवृत्त वन विभाग के अधिकारी के साथ ऑनलाइन ठगी हुई है। इस बार तरीका बिलकुल नया और अलग था। 1 फरवरी को बाजार में उनका मोबाइल गिर गया था। अगले दिन ही उन्होंने ठाठीपुर थाने पहुंचकर मोबाइल गिरने की शिकायत दर्ज कराई थी । उनके मोबाइल में 2 सिम कार्ड एक्टिव थे। इसके बाद वह इस इंतजार में रहे कि पुलिस मोबाइल तलाश कर रही है।
क्या रहा घटनाक्रम
18 फरवरी को उनकी बेटी के पास आईडीएफसी फर्स्ट बैंक से कॉल आया और उनसे पूछा गया कि उनके बैंक खाते से लगातार ट्रांजेक्शन हो रहे हैं। क्या यह वह स्वयं कर रही है। बेटी ने जब पिता से पूछा तो उन्होंने साफ मना कर दिया। बैंक पहुंचने पर पता चला कि 2 से 18 फरवरी के बीच उनके अकाउंट से यूपीआई और आईएमपीएस के माध्यम 11 लाख 74 हजार रूपये ट्रांसफर किये जा चुके है। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर शिकायत की। अब ठाठीपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर के ठाठीपुर के पास इंद्रानगर निवासी 67 वर्षीय रामलखन शर्मा वन विभाग से रिटायर्ड अधिकारी है। वह 01 फरवरी 2026 को मयूर मार्केट में खरीदारी करने गये थे। जहां उनका मोबाइल गिर गया थां मोबाइल में 9131849781, 9755320373 नम्बर के 2 सिमकार्ड भी एक्टिव थे।
बेटी से कॉल से पता चला कि ठगी हो गयी
मोबाइल गुम होने की घटना के 20 दिन बाद, यानी 21 फरवरी 2026 को एक अनजान नंबर से रामलखन शर्मा की बेटी के मोबाइल पर कॉल आया। कॉल करने वाली एक महिला थी, जिसने खुद को आईडीएफसी बैंक की कर्मचारी बताया।
उसने उनके पिता के अकाउंट नंबर का जिक्र करते हुए कहा कि इस खाते से लगातार यूपीआई और आईएमपीएस के माध्यम से ट्रांजेक्शन किए जा रहे हैं। क्या ये ट्रांजेक्शन आप ही कर रहे हैं या फिर कोई गड़बड़ी है? बेटी ने तुरंत पिता को सूचना दी। उसी दिन रामलखन बैंक पहुंचे और स्टेटमेंट निकलवाया। जांच में पता चला कि 2 फरवरी से 18 फरवरी के बीच 16 दिनों में उनके खाते से 11 लाख 74 हजार 324 रुपए तीन अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर किए जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *