AI समिट में प्रदर्शन शामिल ग्वालियर से उठाये 3 कांग्रेस नेता हिरासत में, सोशल मीडिया पर आये वीडियो के आधार की गयी कार्यवाही
ग्वालियर. दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई इम्पैक्ट समित में प्रदर्शन करने के आरोप में सोमवार को यूथ कांग्रेस के 2 नेताओं को ग्वालियर से गिरफ्तार किया है इनमें राजा गुर्जर और अजय कुमार है।इससे पहले रविवार की शाम को यूथ कांग्रेस नेता जितेन्द्र यादव को भी ग्वालियर से हिरासत में लिया गया था।
यह आरोपा है कि इन नेताओं ने कार्यक्रम में अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया था। जिसका वीडियो भी सामने आया था। इसके आधार पर आरोपियों की पहचान की गयी है दिल्ली के (तिलकनगर थाना) पुलिस की टीम ग्वालियर आयी थी। स्थानीय पुलिस की सहायता से विश्वविद्यालय थाना इलको और झांसी रोड़ थाने इलाके से तीनों हिरासत में लिया गया है। पुलिस की पूछताछ में तीनों को दिल्ली ले जाया गया है।
घर के अन्दर घुसी दिल्ली पुलिस, बेटे को पीटते हुए ले गये-पिता का आरोप
ग्वालियर के सिटीसेंटर के पटेलनगर के जितेन्द्र यादव रहता है। उनके पिता केशव यादव ने रोते हुए बताया कि शनिवार-रविवार की दरमियानी रात को लगीाग 1.30 बजे बजे हम सभी सो रहे थे। जितेन्द्र यादव भी अपने कमरे में था। केशव यादव के अनुसार अचानक परिसर के गेट पर किसी की आहट हुई। जब तक हम जागकर बाहर आये। कुछ लोग गेट खोले बिना ही अन्दर आ चुके थे। उनमें से कुछ बर्दी में थे तो कुछ सादा कपड़ों में थे।
थप्पड़ मारते हुए नीचे लाये
केशव यादव ने बताया कि उन्होंने हम से जितेन्द्र के बारे में पूछा कि फिर जबरदस्ती ऊपर उसके रूम में चले गये। उसे थप्पड़ मारते हुए नीचे ले आये। हमने पूछा तो उनमें से कुछ लोगों ने स्वयं को यूनीवसिर्टी थाने से बताया तो कुछ लोगों ने क्राइम ब्रांच का स्टाफ होने की बात कहीं। वह जितेन्द्र को सीएसपी लिखी दिल्ली के रजिस्ट्रेशन वाली स्कॉर्पियों गाडी में बैठाकर ले गये ।हम रात में ही कुछ नेताओं के साथ थाने गयेतो उन्हें हमें बेटे से मिलने भी नहीं दिया। अपने मोबाइल से ही बात कराई थी। ऐसा बताया कि दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन के मामलले में जितेन्द्र को हिरासत में ले लिया है।

