होली पर रेलवे की सौगात, इन राज्यों के लिए चलेंगी 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
भोपाल. होला को मद्देनजर रखते हुए रेलवे ने मध्य प्रदेश समेत देश के अलग-अलग राज्यों के लिए पांच जोडी स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। एक ट्रेन आंबेडकर नगर से पटना के बीच चलाई जाएगी। इसे देष के अन्य राज्यों से एमपी आने वाले एमपी से अन्य राज्यों को जाने वाले यात्रियों के लिए बडी राहत बताया जा रहा है।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने चर्चा में कहा कि ट्रेन नंब 0943 आंबेडकर नगर-पटना साप्ताहिक स्पेशल हर गुरूवार को शाम 6 बजे आंबेडकर नगर से चलकर रतलाम मंडल के इंदौर, फतेहाबाद चंद्रावतीगंज, उज्जैन एवं मक्सी होते हुए अगले दिन शाम 6.30 बजे पटना पहुंचेगी। ये ट्रेन आंबेडकर नगर से 26 फरवरी ये 26 मार्च 2026 तक चलाई जाएगी।
इसी तरह ट्रेन नंब 09344 पटना-आंबेडकर नगर स्पेशल हर शुक्रवार को रात 9.30 बजे पटना से चलकर रतलाम मंडल के मक्सी, उज्जैन, फतेहाबाद चंद्रावतीगंज एवं इंदौर होते हुए अगली रात 11.55 बजे आंबेडकर नगर पहुंची। ये ट्रेन पटना से 27 फरवरी से 27 मार्च के बीच चलाई जाएगी।

