Newsमप्र छत्तीसगढ़

डेढ करोड का  इनामी नक्सली संगठन के महासचिव देवजी ने अपने साथियों के साथ किया सरेंडर, CCM संग्राम के साथ तेलंगाना में किया सरेंडर

जगदलपुर. नक्सली संगठन के महासचिव और पोलित ब्यूरो मेम्बर थिप्परी तिरूपति उर्फ देवजी के सरेडर करने की खबर आ रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि देवजी ने अपने साथी सीसीएम संग्राम के साथ तेलंगाना पुलिस के सामने हथियार डाल दिये है। फिलहाल इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, छत्तीसगढ़ पुलिस की ओर से भी देवजी को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है।
दरअसल, बसवा राजू के एनकाउंटर के बाद नक्सल संगठन ने देवजी को महासचिव बनाया था। वर्तमान में यह नक्सल संगठन का सबसे बड़ा लीडर है। इस पर सिर्फ छत्तीसगढ़ में ही लगभग डेढ करोड़ रूपये का इनाम घोषित है। जबकि संग्राम 1 करोड रूपये का इनामी नक्सली है।
गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया है कि सूचना आ रही है कि तेलंगाना पुलिस के सामने देवजी और संग्राम ने सरेंडर किया है। यह बहुत बड़ी जीत है। नक्सलियों के समापन के अंतिम पडाव में पहुंच गये है। कुछ नाम और है उनसे भी बातचीत कर रही है। कर्रेगुट्टा अभियान भी चल रही है। अभी तक 89 आईईडी बरामद हो चुके है। उनका गढ़ ढह जायेगा। 31 मार्च तक नक्सलवाद खत्म हो जायेगा।
आईजी बस्तर क्या बोले
बस्तर आईजी सुन्दरराज पी ने बताया है कि सीमावर्ती राज्य में कुछ वरिष्ठ नक्सली कैडरों के आत्मसमर्पण की खबरों को लेकर काफी चर्चा चल रही है। प्रोटोकॉल के अनुसार, ऐसी किसी भी घटना, कार्यवाही या घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि केवल संुबंधित एजेंसियों या संबंधित राज्य अधिकारी ही कर सकते है।
वर्तमान परिस्थितियों में जब नक्सली संगठन निरंतर अपने अंत की तरफ बढ़ रहा है। उसके कैडरों के पास हिंसा त्यागकर समाज की मुख्यधारा में लौटने के अतिरिक्त कोई सार्थक विकल्प शेष नहीं है। हर नक्सली नेतृत्व और कैडरों से अपील करते हैं कि वह वास्तविकता को स्वीकार करें। आगे आकर हथियार डालते हुए शांति और गरिमा के रास्ते को अपनाने का विवेकपूर्ण निर्णय लें। जो इस संदेश को समझने में विफल रहेंगे। उन्हें इसके अनिवाय्र परिणामों का सामना करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *