LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

पाकिस्तान की अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक, 16 मौतें

नई दिल्ली. पाकिस्तान की सेना ने रविवार तडके अफगानिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में एयरस्ट्राइक की। अल जजीरा के मुताबिक पाकिस्तानी सेना ने दावा किया कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान औ इस्लामिक स्टेट से जुडे सात कैंपों और ठिकानों को निषाना बनाया गया। पाकिस्तान सरकार ने इसे हालिया आत्मघाती हमलों के बाद जवाबी अटैक बताया। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि यह इंटेलिजेंस बेस्ड ऑपरेषन था। पाकिस्तान ने कहा कि हमारे पास पुख्ता सबूत है कि हमले अफागानिस्तान की जमीन से चल रहे नेटवर्क ने कराए है।

अफगानिस्तान के नांगरहार इलाके में पाकिस्तानी हमले के बाद आग की लपटें नजर आई। (सोर्स- X) - Dainik Bhaskar
अफगानिस्तानी मीडिया के अनुसार हमले में नांगरहार के एक घर को निशाना बनाया जिससे एक ही परिवार के 23 लोग मलबे के नीचे दब गए। अब तक सिर्फ चार लोगों को निकाला जा सका है। हमले के समय परिवार सो रहा था इसलिए उन्हें भागने का मौका ही नहीं मिला। अमेरिकी मानवाधिकार संगठन इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स फाउंडेषन के अनुसार इसमें 16 लोगों की मौत हो गई। इसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल है हालांकि आंकडों की आधिकाकि जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *