Sunday, April 26, 2026
Latest:
LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर लौट रही बस ने कार को मारी टक्कर, 5 कीम मौत व 7 लोग गंभीर

ग्वालियर. भिंड जिले में गोहद चौराहा थाना इलाके से गुजरने वाले भिंड-ग्वालियर हाईवे से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 719 पर बीती देर रात बरात से ग्वालियर लौट रही बस ने कार को मारी टक्कर जिससे हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 7 लोग घायल है। सूचना मिलते ही गोहद चौराहा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत बचाव कार्य शुरू किया। घायलों में से 2 की बेहद गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किया गया है।
बस भिंड में बारात छोडकर वापस ग्वालियर जा रही थी
जानकारी के अनुसार एक तेज रफ्तार बस भिंड में बारात छोडकर वापस ग्वालियर की ओर जा रही थी। इसी दौरान जिले के छीमका के पास उसने यात्रियों से भरी एक ईको कार को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद हाईवे पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा जिसे बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।
इधर पुलिस ने सभी शवों का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। घटना स्थल पर आसपास के लोग लंबे समय से हाईवे चौडीकरण की माग कर रहे है। संतों के आंदोलन के बाद भी जिम्मेदार नहीं जाग रहे जिसके परिणाम स्वरूप दिन इस हाईवे पर सडक हादसों में लोग अपनी जान गवाते रहते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *