सराफा कारोबारी के बैग से निकाले डेढ़ लाख रूपये, CCTV में दिखे संदिग्ध
मुरैना. पोरसा कस्बे में कलकत्ता निवासी एक सराफा कारोबारी के बैग से अज्ञात बदमाशों ने डेढ़ लाख रूपये निकाल लिये। बदमाश घटना को उस समय अंजाम देकर फरार हो गये। जब व्यापारी यात्री बस में सवार हो रहा था। उसी बीच बदमाश ने बैग की चैन काअी और रूपये निकाल लिये। जब व्यापारी को इसका एहसास हुआ तो वह तत्काल बस से उतरा और पोरसा थाने पहुंच कर एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। जिसमें 2 संदिग्ध बदमाश दिखाई दिये है। इन्हीं सीसीटीवी के आधार पर पुलिस यूपी के पिनाहट इलाके में दविश दे रही है।
डेढ़ लाख रूपये निकाले बैग से
पोरसा कस्बे में सराफा व्यापारियों से वसूली के बीच यह घटना हुई। कलकत्ता के दासपुर निवासी 38 वर्षीय सराफा व्यापारी के मुनीम शेख शाहरूल पुत्र शेख सरफराज अली, पोरसा के संतोष वर्मा की दुकान से डेढ़ लाख रूपये का भुगतान लेकर बैग में रखकर यात्री बस से मुरैना वापिस लौट रहे थे। जब वह पोरसा में बस में चढ़ रहे थे। तभी उनके पीछे दो लोग भी बस में चढ़े। इन्हीं लोगों ने बैग की चैन काटकर डेढ़ लाख रूपये पार कर दिये।
सीसीटीवी में दिखे संदिग्ध
एसडीओपी रवि भदौरिया के अनुसार, बस में चढ़ते समय बदमाशों ने सराफा कर्मचारी के बैग की चैन काटकर डेढ़ लाख रुपए निकाल लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अन्य स्थानों के सीसीटीवी खंगालने पर दो संदिग्ध दिखाई दिए हैं, जिन्हें व्यापारी ने भी पहचाना है। पुलिस पोरसा से लगे उत्तर प्रदेश के पिनाहट क्षेत्र में आरोपियों की तलाश कर रही है।

