Newsमप्र छत्तीसगढ़

स्कूलों के समय में हुआ दबलाव, कलेक्टर के निर्देश पर 10 फरवरी से सुबह 9 से 2 बजे तक लगेंगे स्कूल

ग्वालियर. मौसम सामान्य होने के बाद स्कूलों के समय में बदलाव किया जा रहा है। कलेक्टर रूचिका चौहान के आदेश पर जिला शिक्षा अधिकारी हरिओम चतुर्वेदी ने इस मामले में आदेश जारी किये है। नये आदेश के मुताबिक जिले के सभी स्कूल अब 10 फरवरी से सुबह 9 से 2 बजे तक संचालित होंगे।
इससे पहले, कम तापमान और ठंड के प्रभाव को देखते हुए विद्यार्थियों की सुविधा के लिये स्कूलों के समय में बदलाव किया गया था। फरवरी महिने में मौसम में सुधार और तापमान सामान्य होने के बाद शिक्षा विभाग ने नियमित समय के अनुरूप कक्षायें संचालित करने का फैसला लिया है। ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो।शैक्षणिक गतिविधियों सुचारू रहे।
यह आदेश ग्वालियर के सभी शासकीय और प्रायवेट विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा। इसमें मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल से संबंधित स्कूलों के साथ-साथ सीबीआई, आईसीएसई और शासन द्वारा मान्यता प्राप्त सभरी निजी विद्यालय शामिल है। शिक्षा विभाग ने सभी विद्यार्थियों को निर्धारित समय का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिये है। जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल प्रबंधन और प्रधानाचार्यो को यह भी निर्देश दिये गये है िकवह विद्यार्थियों और अभिभावकों को समय परिवर्तन की जानकारी समय रहते उपलब्ध कराये। जिससे किसी तरह की असुविधा न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *