Newsमप्र छत्तीसगढ़

रामराजा सरकार मंदिर में दर्शन के समय में बदलाव, सुबह 8 बजे आरती, दोपहर राजभाग चिक दोपहर 12 बजे, रात को 8 बजे आरती, शयन आरती 10.30 बजे व्यवस्था 2 फरवरी से लागू

ओरछा. निवाड़ी जिले की आस्था नगरी ओरछा में स्थित रामराजा सरकार मंदिर में भक्तों के दर्शन और आरती के समय में बदलाव किया गया है। यह नयी व्यवस्था 2 फरवरी 2026 से यानी सोमवार से लागू की गयी है। मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। नयी समय-सारणी के मुताबिक, सुबह की आरती अब सुबह 8 बजे होगी। इसके बाद राजभोग चिक दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। राजळभोग आरती दोपहर 12.30 बजे संपन्न की जायेगी।
शाम की आरती रात 8 बजे निर्धारित की गयी है। ब्यारी की चिक रात 10 बजे होगी और अंत में शयन आरती रात 10.30 बजे संपन्न होगी। मंदिर प्रशासन के मुताबिक, यह समय परिवर्तन वर्ष में 2 बार होता है। राजशाही समय से चली आ रही परंपरा अनुसार है। यह बदलाव भक्तों की सुविधा, मौसम की स्थिति और दर्शन व्यवस्था को सुचारू बनाने के उद्देश्य से किया गया है। तातकि श्रद्धालु आसानी से रामराजा सरकार के दर्शन कर पाये।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *