नाले का निरीक्षण के लिये जाते वक्त मदालखत अधिकारी को लाठियों से पीटा, 7 लोगों ने की मारपीट
मुरैना. नगरनिगम के मदालखत अधिकारी को रास्ते में रोककर 7 अज्ञात लोगों ने मारपीट कर दी। लाठियों से अधिकारी के वाहन में भी तोड़फोड़ की गयी। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गये।
वहीं गाड़ी के कांच टूट कर अधिकारी और गाड़ी चालक के जा लगे जिससे दोनों के चेहरे पर चोट आयी है। मदाखलत अधिकारी बड़ोखर इलाकेमें नगर निगम द्वारा बनाये जा रहे है। पानी के निकाल के लिये नाले के निरीक्षण को जा रहे थे। यह घटना घटी। अब स्टेशन थाना पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गयी हैं।
नगर निगम मुरैना में पदस्थ मदाखलत अधिकारी फरमान खान आज शाम 4 बजे अपने शासकीय वाहन से चालक के साथ बड़ोखर स्थित निर्माणाधीन नाले के निरीक्षण को जा रहे थे तभी रास्ते में ओवरब्रिज अंबाह रोड तिराहे पर कुछ अज्ञात साथ लोगों ने अधिकारी का वाहन रुकवाया और उसके साथ मारपीट कर दी। मारपीट के बाद चालक गाड़ी लेकर भागने लगा तो बदमाशों ने लाठियों से गाड़ी में तोड़फोड़ शुरू कर जिससे गाड़ी के कांच टूट कर अधिकारी और चालक को लगे।

