27 जनवरी को ग्वालियर सहित 19 जिलों में वर्षा की संभावना, स्ट्रांग सिस्टम की वजह गिरेगा मावठा
ग्वालियर. मध्यप्रदेश के आधे हिस्से में 27-28 जनवरी को वर्षा और गरज और चमक का अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक 26 जनवरी को उत्तर -पश्चिम भारत को प्रभावित करने वाला वेस्टर्न डिस्टरवेंस (पश्चिमी विक्षोभ) स्ट्रांग है। यह मध्यप्रदेश में भी असर दिखायेगा। इससे पहले ग्वालियर-चम्बल में बादल-बारिश और कोहरने वाला मौसम है।
मौसम केन्द्र (आईएमडी) भोपाल के मुताबिक, उत्तर भारत में 2 साइक्लोनिक सकुर्लेशन (चक्रवात) सक्रिय है। वहीं, एक लो प्रेशन एरिया (निम्न दाबक्षेत्र) और ट्रफ की भी एक्टिविटी देखने को मिली है। इस कारण से पिछले 24 घंटे के अन्दर ग्वालियर-चंबल के जिलों में बारिश हुई है। वहीं, कई जिलों में बादल छाये रहे। शनिवार को भी मौसम में ठण्डक देखने को मिली है। छतरपुर, रतलाम सहित 10 से अधिक जिलों में तेज हवायें चली है। भोपाल में दिन में बादल भी छाये रहे। हालांकि, अगले 2 दिन तक तेज ठण्ड का अनुमाननहीं है। लेकिन आखिरी दिनों में कड़ाके की सर्दी का एक और दौर आयेगा।
शनिवार को नरसिंहपुर जिले के सालीचौका इलाके में देर शाम 20-25 मिनट तक तेज वर्षा हुई है। अचानक हुई बारिश की वजह से सड़कों पर फिसलन बढ़ गयी। जिससे दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
मध्य प्रदेश के इन जिलों में बारिश
27 जनवरी : भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, विदिशा, राजगढ़, शाजापुर, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर और रतलाम।
28 जनवरी : जबलपुर, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, शहडोल, उमरिया, कटनी, दमोह, सागर, नरसिंहपुर, विदिशा, रायसेन।

