LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

चांदी पहली बार ₹2 लाख प्रति किलो के पार

नई दिल्ली.चांदी आज यानी 17 दिसंबर को पहली बार 2 लाख रुपए प्रति किलो के पार निकली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार सुबह एक किलो चांदी 2,00,750 रुपए पर ओपन। हालांकि इसके बाद इसकी कीमत में थोड़ी गिरावट आई और ये 7,664 रुपए बढ़कर 1,99,641 रुपए किलो पर बंद हुई। इससे पहले ये 1,91,977 रुपए पर थी।
50 हजार से 1 लाख रुपए तक पहुंचने में 14 साल लगे
18 मार्च को चांदी पहली बार 1 लाख रुपए पर पहुंची थी। यानी चांदी को 1 लाख से 2 लाख रुपए प्रति किलो तक पहुंचने में सिर्फ 9 महीने का समय लगा। जबकि इसे 50 हजार से 1 लाख रुपए तक पहुंचने में 14 साल लगे थे। मौजूदा कीमत के साथ चांदी अब ऑल-टाइम हाई पर है।
सोना 540 रुपए बढ़कर 1.32 लाख रुपए पर पहुंचा
आज 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना भी 540 रुपए बढ़कर 1,32,317 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले ये कल यानी, 16 दिसंबर को 1,31,777 रुपए पर था। वहीं सोने ने 15 दिसंबर को 1,33,442 रुपए प्रति 10 ग्राम का ऑल टाइम हाई बनाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *