ग्वालियर किले से 300फीट नीचे कूंदी युवती का झाडि़यों में मिला शव
ग्वालियर. किले स्थित भीमसिंह राणा की छत्री से गुरूवार की दोपहर करीब 2.32 बजे एक युवती कूंद गयी और वह लगभग 30 फीट नीचे झाडि़यों में गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवती कुछ देर छत्री पर इधर-उधर घूमती दिखाई दी और फिर वह कूंद गयी। घटना के बाद रात 7 बजे युवती का भाई उसे ढूंढता हुआ किले पहुंचा। यहां पर खबर मिलने पर ग्वालियर थाने पहुंचा और युवती का फोटो देखकर उसने मृतका की पहचान कर उसे शीतल श्रीवास्तव 27, निवासी -जडेरूआ के बताया। इस घटना ने किले में सुरक्षा पर फिर सवाल खड़े कर दिये । डेढ़ वर्ष में 10 से अधिक लोग किले से गिर चुके है।मृतका के भाई रोहित श्रीवास्तव ने पुलिस को बताया कि वह पहले भी घर से बिना बताये निकल गयी थी ।तब वह रेलवे स्टेशन पर मिली थी। बहन का उपचार भी चल रहा था। वह परेशान रहती थी। टीआई प्रशांत शर्मा के अनुसार युवती किले की तलहटी में बसे गोलंदाज मोहल्ले के ऊपर झाडि़यों में गिरी थी।
हादसा या खुदकुशी
पुलिस की जांच पड़ताल के बाद मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने अब युवती की पहचान के लिये के अन्य थानों से गुमशुदा युवतियों की जानकारी जुटा रही है। मृतिक की आयु करीब 24 से 25 साल बताई जा रही है। उसकी पैंट की जेब से कुछ रूपये मिले है। पुलिय को यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवती ने स्वयं किले से छलांग लगाई है या वह किसी घटना का शिकार हुई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच-पड़ताल जारी है।
किले से लोग गिर रहे, सुरक्षा बढ़ाएं-कलेक्टर
ग्वालियर किले में 1000 से ज्यादा सैलानी प्रतिदिन पहुंचते हैं। इनकी सुरक्षा को लेकर कलेक्टर रुचिका चौहान ने 7 सितंबर 2025 को राज्य पुरातत्व विभाग को पत्र लिखा था कि किले से गिरकर कई लोगों की मौत हो चुकी है। किले पर सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी की जाए। इसके बावजूद किले पर न पर्याप्त सुरक्षा गार्ड हैं न सीसीटीवी कैमरे।
