लड़की चिल्लाने की आवाज से राहगीर समझे अपहरण है, मुरैना में पुलिस ने रोकी कार, गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड का था विवाद

ग्वालियर. पुलिस को एक लड़की के अपहरण की खबर मिलते ही पुलिस तत्काल हरकत में आ गयी। यह मामला तब सामने आया है। जब गंगा मालनपुर से मुरैना रोड़ की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार से लड़की के चिल्लानेकी आवाज सुनाई दी है। कार का आगे का कांच टूटा हुआ था। पीछे की खिड़की भी क्षतिग्रस्त दिखाई दी है। यह देखकर राहगीरों को लगा कि किसी लड़की का अपहरण किया जा रहा है। उन्होंने तत्काल पुलिस को खबर दे दी।
खबर मिलते ही पुलिस ने वायरलेस पर सभी टीमों को अलर्ट किया और संदिग्ध कार की तलाश शुरू कर दी गयी, कुछ ही देर के बाद मुरैना रोड़ पर पुलिस ने कार को रोक लिया। कार में सवार एक युवक और युवती सवार थे जो आपस में झगड़ रहे थे।
पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया कि कार में मौजूद युवती उसकी गर्लफ्रेंड है। दोनों के बीच लव मैरिज को लेकर विवाद हो गया था। गुस्से में युवक ने ही कार का फ्रंट कांच लात मारकर तोड़ दिया था, जिससे कांच लटकने लगा। इसी वजह से राहगीरों को गलतफहमी हुई और उन्होंने अपहरण की सूचना दे दी। युवती ने भी पुलिस को बताया कि युवक उसका बॉयफ्रेंड है और यह उनका आपसी झगड़ा था। इस मामले में युवती हंसते हुए पुलिस से माफी मांगती नजर आई। पुलिस ने दोनों को समझाइश दी और भविष्य में इस तरह की स्थिति न बनाने की हिदायत देकर छोड़ दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *