सड़क पर दौडती कार से युवक-युवती को लटके हुए दिखाई दे रहे हैं, वीडियो वायरल हो रहा है

ग्वालियर. शहर में सड़क पर दौड़ रही कार से युवक-युवती के स्टंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो ग्वालियर के व्यस्त कटोरा ताल रोड़ का बताया जा रहा है। इसमें साफतौर पर देखा जा सकता है कि एक युवक चलती कार का गेट खोलकर बाहर की ओर लटका हुआ है। इतना ही नहीं, कार में मौजूद एक युवती भी गेट से बाहर निकलकर लटकने का प्रयास करती हुई दिखाई दे रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि यह वीडियो पीछे चल रही एक अन्य कार में सवार व्यक्ति ने अपन मोबाइल से कैमरे में कैद किया है और बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई है।
ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है और कार की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। वीडियो के आधार पर वाहन नंबर, समय और स्थान की पुष्टि की जा रही है। पुलिस ने बताया कि जैसे ही वाहन और संबंधित लोगों की पहचान होगी, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ट्रैफिक पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि इस तरह के खतरनाक स्टंट न करें और न ही दूसरों को ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *