कोहरे का कहरे में 4 बसें आपस में टकराई, ग्रेटर नोएड में भी 6 गाडि़यों की आपस में भिड़ंत और कई घायल

रेवाड़ी. घने कोहरे के चलते उत्तरप्रदेश के ग्रेटर नोएडा के नेशनल हाईवे 91 पर आधा दर्जन वाहन आपस में टकरा गये। जिसमें कई लोगों को मामूली चोटें आई है। वहीे, हादसे के चलते हाइवे पर जाम भी लग गया था। पुलिस दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को साइड में हटाकर जाम को खुलवाया है। इसके अलावा हरियाणा के रेवड़ी में भी कोहरे के चलते सड़क दुर्घटनाग्रस्त हो गये। जहां से 3 से 4 बसें आपस में टकरा गयी। दुर्घटना रविवार की सुबह रेवाड़ी के गांव गुरावड़ा के पास हुआ है। पहली नजर में हादसे की वजह कम विजिबिलिटी बताई जा रही है। ऐसी जानकारी सामने आयी है कि एक बस रेवाड़ी से झज्जर की तरफ जा रही थी। तभी वह एक अन्य बस से टकरा गयी। जबकि 2 अन्य वाहन भी उससे टकरा गये।
दुर्घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक प्रायवेट बस आगे की ओर से क्षतिग्रस्त हो गयी है। जबकि 2 रोडबेज बस उसके पीछे टकराकर खड़ी है। पुलिस ने बताया है कि नेशनल हाइवे 352 डी पर कोहरे के चलते 3-4 बस आपस में टकरा गयी। जिससे कई लोग घायल हो गये हैं।
12 व्हीकल सोनीपत में भी टकराये
सोनीपत में केएमपी पर कोहरे का कहर दिखाई दिया। जहां आपसे में लगभग 1 दर्जन से अधिक वाहन टकरा गये। जिससे 10 से अधिक महिलायें और बच्चे घायल हो गये। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिये नागरिक अस्पताल सोनीपत में लाये गये। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद एक महिला व 2 लोगों को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। हादसे में 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों ने बताया गाड़ी चलाते समय हाइवे पर नहीं दिखाई दे रहा था। जिसके चलते हादसा हुआ।
कोहरे का कहर पूरे उत्तर भारत में 
ठंड के चलते पूरे उत्तर भारत में घना कोहरा पड़ रहा है. दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों में रविवार की सुबह विजिबिलिटी कम थी।  जिसके चलते वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।  मथुरा में सुबह से ही कोहरे की चादर छाई रही, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *