DRP लाइन स्थित आवास में फांसी के फंदे पर लटका हैड कांस्टेबल

मृतक प्रधान आरक्षक दीपक श्रीवास के ससुर परवेज मथुरिया घटना के बाद विलाप करते हुए।

ग्वालियर. बहोड़ापुर थाना इलको स्थित पुलिस लाइन निवासी प्रधान आरक्षक दीपक श्रीवास ने अपने सरकारी क्वार्टर में फंासी लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया है। घटना की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में हडकंप मच गया है। आत्महत्या की वजह का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। मृतक दीपक श्रीवास्तव वर्तमान में ठाठीपुर थाने में प्रधान आरक्षक के पद पर तैनात थे। वह पुलिस लाइन के सरकारी आवास में अपनी पत्नी और बच्चें के साथ निवासरत थे। प्रांरभिक जानकारी के अनुसार उन्होंने अपने क्वार्टर के अन्दर आत्मघाती कदम उठाया है।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस, मर्ग कायम
हादसे की जानकारी मिलते ही बहोडापुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अीाी यह साफ नहीं हो पाया है कि प्रधान आरक्षक ने यह कदम किन वजहों से उठाया है। विभागीय तनाव, पारिवारिक दबाव या किसी अन्य कारण की जांच की जा रही है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि दीपक श्रीवास को उनके पिता की मृत्यु के बाद अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। उनके पिता की मौत ड्यूटी के दौरान एक सड़क दुर्घटना में हुई थी। इसके बाद उन्हें पुलिस विभाग में नौकरी दी गयी थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *