इंडिगो हड़ताल खत्म, DGCA ने वापिस ले लिया रोस्टर आदेश
नई दिल्ली. पिछले दो दिनों से चल रही हड़ताल के बाद इंडिगो से जुड़ा संकट समाप्त होने वाला है। डीजीसीए ने रोस्टर से जुड़ा अपना आदेश वापिस ले लिया है। राम मोहन नायडू ने इंडिगो मामले पर गृहमंत्री अमित शाह को बताया है। इसके बाद आदेश वापिस ले लिया गया है। डीजीसीए ने उस नियम को वापिस ले लिया है। क्रू के लिये साप्ताहिक आराम के बदले छुट्टी का उपयोग करने से रोकता था। यह नियम तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। यह फैसला डीजीसीए -2201/04/2021-एफएसडी दिनांक 201.01.2025 के पत्र को निर्दिष्ट प्रावधान की समीक्षा के बाद लिया गया है।इस प्रावधान में कहा गया था कि वह साप्ताहिक आराम के बदले कोई छुट्टी प्रतिस्थापित नहीं की जायेगी।

क्यों लिया गया यह फैसला
डीजीसीए को कई एयरलाइनों से आवेदन मिले थे। इसके अलावा, चल रहे परिचालन व्यवधानों को देखते हुए। फ्लाइट्स के ऑपरेशन की लगातार और स्थिरता सुनिश्चित करना आवश्यक माना गया। इसलिये इस प्रावधान की समीक्षा करना आवश्यक समझा गया।जिसमें यह निर्धारित किया गया था। साप्ताहिक आराम के बदले कोई छुट्टी नहीं दी जायेगी। जीडीसीए नेअपने पहले पत्र दिनांक 20.01.2025 के संदर्भित पैराग्राफ को वापिस ले लिया है। इस पैराग्राफ में यह निर्देश था कि साप्ताहिक आराम केबदले कोई छुट्टी नहीं मिलेगी। यह आदेश सक्षम प्राधिकारी (कॉपनटेंट अथॉरिटी) की स्वीकृति से जारी किया गया है। यह तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

