LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

लगातार तीसरे दिन 250 से ज्यादा इंडिगो फ्लाइट्स रद्द, रातभर परेशान रहे हजारों यात्री

नई दिल्ली. एविशन सेक्टर के नए सुरक्षा नियमों की वजह से देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो लगातार तीसरे दिन क्रू की कमी से जूझ रही है। इससे इंडिगो के ऑपरेशन पर बुरा असर पड़ा है। गुरुवार को सिर्फ मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु एयरपोर्ट पर ही इंडिगो की 250 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हुई हैं।
दिल्ली एयरपोर्ट पर आज सुबह से इंडिगो की कुल 95 उड़ानें रद्द हुई हैं। इनमें 48 दिल्ली से जाने और 47 आने वाली घरेलू और इंटरनेशनल फ्लाइट्स थीं। मुंबई में 86 फ्लाइट्स कैंसिल हुईं, जबकि बेंगलुरु में 73 फ्लाइट्स रद्द की गई हैं।


यात्रियों ने फ्लाइट के इंतजार में पूरी रात एयरपोर्ट पर गुजार दी
हैदराबाद में लगभग 33 उड़ानें रद्द हुई हैं। जयपुर एयरपोर्ट पर 4 फ्लाइट्स रद्द की गई हैं। इंदौर में 3 उड़ानें रद्द हुई हैं। सूत्र के मुताबिक, शाम तक रद्द होने वाली उड़ानों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। कई जगह यात्रियों ने फ्लाइट के इंतजार में पूरी रात एयरपोर्ट पर ही गुजार दी। दरअसल, डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन ने सभी एयरलाइंस के लिए 1 नवंबर से पायलटों और अन्य क्रू मेंबर्स के काम से जुड़े सुरक्षा नियमों में बदलाव किए हैं। इसका सबसे ज्यादा असर इंडिगों एयरलाइन पर पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *