जैसलमेर में AC बस में लगी आग से 22 लोगों की मौत कई जख्मी

जैसलमेर. राजस्थान के जैसलमेर जिले में मंगलवार की दोपहर बड़ी घटना घटी। जैसलमेर से जोधपुर जा रही एक बस में अचानक आग लग गयी। जिसमें 20 से अधिक सवारियों की मौत हो गयी। जबकि कई घायल है। पोकरण के भाजपा विधायक ने अभी तक 20 मोतों की पुष्टि की है। घटना दोपहर लगभग 3.30 बजे थैयत गांव के पास , जैसलमेर से करीब 2 किमी दूर घटी।
धुआं बस के पिछले हिस्से से उठा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस दोपहर लगभग 3 बजे जैसलमेर से 5 से अधिक यात्रियों का लेकर रवाना हुई थी। थैयत गांव पार करते ही बस के पिछले हिस्से से धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया। कुछ की पलों में पूरी बस आग की लपटों में घिर गयी। यात्रियों की चीख पुकार मच गयी। कई लोग खिड़कियों और दरवाजों से किसी तरह बाहर निकल कर अपनी जान बचाई।

देखिए, हादसे से जुड़ी PHOTOS…

हादसे में जिंदा जले लोगों के शवों को आर्मी केंट एरिया में रखे गए हैं।
हादसे में जिंदा जले लोगों के शवों को आर्मी केंट एरिया में रखे गए हैं।
पोकरण विधायक प्रतापपुरी आर्मी केंट एरिया पहुंचे।
पोकरण विधायक प्रतापपुरी आर्मी केंट एरिया पहुंचे।
बस आग का गोला बन गई। दूर खड़े लोग इसके वीडियो बनाने में लगे रहे।
बस आग का गोला बन गई। दूर खड़े लोग इसके वीडियो बनाने में लगे रहे।
बस में आग की लपटें और धुआं काफी ऊंचाई तक उठता रहा।
बस में आग की लपटें और धुआं काफी ऊंचाई तक उठता रहा।
बस में लगी आग में झुलसे लोगों को एंबुलेंस से जवाहिर हॉस्पिटल लेकर गए।
बस में लगी आग में झुलसे लोगों को एंबुलेंस से जवाहिर हॉस्पिटल लेकर गए।
जवाहिर हॉस्पिटल में जैसे ही एंबुलेंस पहुंची, झुलसे हुए यात्रियों को तुरंत स्ट्रेचर से अंदर लेकर गए।
जवाहिर हॉस्पिटल में जैसे ही एंबुलेंस पहुंची, झुलसे हुए यात्रियों को तुरंत स्ट्रेचर से अंदर लेकर गए।
कई यात्रियों के हाथ-पैर बुरी तरह से झुलस गए।
कई यात्रियों के हाथ-पैर बुरी तरह से झुलस गए।
आग में जली बस को सेना ने अपने कब्जे में ले लिया।
आग में जली बस को सेना ने अपने कब्जे में ले लिया।

हादसा जैसलमेर के थईयात गांव के पास हुआ। आग की लपटें और धुआं काफी ऊंचाई तक उठता रहा।बस रोजाना की तरह दोपहर करीब 3 बजे जैसलमेर से जोधपुर के लिए रवाना हुई थी। करीब 20 किलोमीटर दूर रास्ते में थईयात गांव के पास अचानक बस के पिछले हिस्से में धुआं उठने लगा।देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। बचने के लिए लोग चलती बस से कूद गए। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे।राहत कार्य शुरू किया। लोगों ने दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *