Newsअंतरराष्ट्रीयराज्य

अमेरिका के मिशिनन के चर्च में फायरिंग के बाद लगी आग, एक शख्स की मौत

नई दिल्ली. अमेरिका के मिशिगन राज्य में रविवार को एक चर्च में फायरिंग और आगजनी की बड़ी घटना हुई। पुलिस ने बताया है कि इस हमले में एक शख्स की मौत हो गयी और 9 लोग जख्मी हुए है। हमलावर को भी मार गिराया गया है। यह घटना ग्रैंड ब्लैक शहर के चर्च ऑफ जीसस क्राइस्ट ऑफ लेटर-डे सेंट्स मेंु हुई है। जो डेट्रायट से लगभग 50 मील उत्तर में है। पुलिस प्रमुख विलियम रेनी ने पत्रकारों को बताया कि चर्च मेंगोलीबारी के बाद बिल्डिंग में आग भी लग गयी। हालांकि अब लोगों के लिये किसी तरह का खबरा नहीं है।
रविवार की सुबह लगभग 11 बजे से पहले पुलिस को फायरिंग की कॉल मिली थी। कुछ देर बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और करीब 11.25 बजे तक शूटर को मार गिराया गया। पुलिस ने कहा है कि अब लोगों के लिये कोई खतरा नहीं है। अधिकारियों ने घायलों की हालत के बारे में फिलहाल कोई जानकारी शेयर नहीं की है। चर्च एक बड़े पार्किंग लॉट औरे लॉन से घिरा हुआ है। इसके पास रिहायशी इलाका और जेहोवा’ज विंटनेस का एक और चर्च है। ग्रैंड ब्लैंक की आबादी करीब 8 हजार है। यह फिं्लट शहर के बाहर स्थित है।
घटना के बाद मिशिगन की गवर्नर ग्रेंटचेन व्हिटमर ने बयान जारी किया। उन्होंने कहा है कि ‘‘ग्रैंड ब्लैंक समुदाय के लिये मेरा दिल टूट गया है। कहीं भी हिंसा अस्वीकार्य है। खासकर किसी धार्मिकस्थल पर ‘‘यह गोलीबारी उस वक्त हुई जब शनिवार की रात द चर्च ऑफ जीसस क्राइस्ट ऑफ लेटर डे सेंट्स के सबसे वरिष्ठ अध्यक्ष रसेल एम नेल्सन का 101 साल की उम्र में निधन हो गया। चर्च की परंपरा के मुताबिक अब इसके लिये नये अध्यक्ष डलिन एच. ओक्स बनने की संभावना है। स्थानी लोगों ने सोशल मीडिया पर घटनास्थल के वीडियो साझाा किये हैं। जिनमें चर्च से उठता घना धुआं दिखाई दे रहा है। पुलिस ने इलाके से दूर रहने की अपील की है। घायलों के लिये पास के पवेलियन और थियेटर को रीयूनिसफिकेशन साइट बनाया गया है। जहां पीडि़त परिवार के लोग और अन्य लोग एक -दूसरे से मिल सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *