LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी पर सरकार की नजर, सभी अवकाश दोबारा होंगे रिव्यू

भोपाल. मध्य प्रदेश में 6 लाख से अधिक सरकारी अधिकारी और कर्मचारी के अवकाश पर सरकार की नजर है। सरकार की ओर से एक समिति का गठन किया गया है। जो कि सरकारी दफ्तर, निगम मंडल और दूसरे संस्थानों के सभी प्रकार के अवकाशों की समीक्षा करेगी। इसके बाद सरकार को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। इसी के आधार पर कर्मचारियों का अवकाश तय होगा। दरअसल, एक महीने पहले गणेश चतुर्थी के पहले हुई मोहन सरकार की कैबिनेट बैठक में सीएम ने अधिकारियों से कहा था कि कर्मचारियों को दिए जाने वाले अवकाश का नए सिरे से तय किया जाएंगे। उसी दौरान गणेश चतुर्थी को भी सामान्य अवकाश घोषित किया गया था।
समिति का गठन हुआ
सीएम मोहन यादव के निर्देश के बाद सामान्य प्रशासन विभाग न एक समिति का गठन किया था। जानकारी के अनुसार, त्योहारों के दौरान किसी वर्ग विशेष को छुट्टी देने और धार्मिक आधार पर छुट्टी तय करने का फैसला समिति ले सकती है। साथ ही दीपावली, नवरात्रि, क्रिसमस, ईद जैसे त्योहारों के आधार पर छुट्टी तय की जा सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *