MP में 20 IPS अफसरों के तबादले

भोपाल. मध्य प्रदेश में 20 आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए है। सोमवार दोपहर को गृह मंत्रालय ने इसके आदेश जारी कर दिए है। इस लिस्ट में डीआईजी और एसपी स्तर के अधिकारी शामिल है। अशोकनगर और धार जिले के एसपी बदले गए है।


वहीं छतरपुर, बालाघाट, छिंदवाडा, इंदौर ग्रामीण, भोपाल ग्रामीण और सागर रेंज में नए डीआईजी पदस्थ किए गए है। मध्य प्रदेश कैडर के 16 राज्य प्रशासनिक सेवा एसएएस अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा आईएएस में पदोन्नत किया गया है। इनमें वे अधिकारी भी शामिल है जो विभागीय जांच के चलते पिछले सालों में प्रमोशन से वंचित रह गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *