LatestNewsराज्य

ग्वालियर में मंगला एक्सप्रेस से चलती ट्रेन से गिरा विकलांग यात्री, अस्पताल में भर्ती

ग्वालियर. आगरा से झांसी जा रही मंगला एक्सप्रेस में एक विकलांग यात्री की जान बच गई। निवाड़ी निवासी 40 वर्षीय पप्पू राठौर रविवार सुबह 11:45 बजे चलती ट्रेन से गिर गए। रेलवे कर्मचारियों और राहगीरों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें रेलवे ट्रैक से हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
पैर फिसलने से वह नीचे गिरा यात्री
जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पप्पू राठौर को एंबुलेंस से जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। उनके हाथ, पैर और सिर में चोटें आई हैं। डॉक्टर्स उनका इलाज कर रहे हैं। जीआरपी आरक्षक रक्षपाल धाकड़ के अनुसार घायल की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि पप्पू राठौर संभवतः ट्रेन के गेट पर बैठे थे। पैर फिसलने से वह नीचे गिर गए। रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सतर्क है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *