Navratri पर सरकार का बड़ा गिफ्ट, कंपनियों को रेट कम करने के सख्त निर्देश

नई दिल्ली. देश में त्योहारों के सीजन से पहले ही केंद्र सरकार ने आम जनता को बडा तोहफा दिया। वित्त मंत्री निर्मला सितारमण ने घोषणा की है कि 375 वस्तुओं पर जीएसटी दरें घटा दी है। बता दें कि यह नई नरें नवरात्र 22 सितंबर से लागू होंगी। निर्मला सीतारमण ने साफ कहा कि कंपनियों को यह लाभ ग्राहकों तक पहुंचाना अनिवार्य होगा।
सरकार कीमतों पर नजर रख रही
वित्त मंत्री निर्मला सितारमण ने बताया कि जीएसटी सुधार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर किए गए है जिनका मकसद आम आदमी, किसान और छोटे कारोबारियों को राहत देना है। उन्होंने आगे कहा कि कई कंपनियां पहले ही दाम घटाने का ऐलान कर चुकी है और सरकार कीमतों पर नजर रख रही है। सांसदों को भी अपने क्षेत्रों में मूल्य की निगरानी करने को कहा गया है।
नवरात्रि से नदें दरें लागू होंगी
नई दरें नवरात्रि की शुरूआत से लागू होंगी, जब देशभर में खरीदारी बढ जाती है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को उम्मीद है कि इस कदम से उपभोग और अर्थव्यवस्था दोनों को बढावा मिलेगा। उन्होंने आश्वासन दिया है कि टैक्स दरों में बार-बार बदलाव नहीं किया जाएगा। हालांकि कुछ राज्यों ने राजस्व नुकसान की आशंका जताई है। इस पर वित्त मंत्री ने कहा कि नुकसान केवल राज्यों नहीं बल्की केंद्र को भी झेलना पडता है लेकिन जब जनता के पास पैसा होगा तो अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *