6 करोड़ की 30 किलो चरस के साथ होटल संचालक गिरफ्तार

शिवपुरी. देहात थाना पुलिस ने हाईवे पर ग्राम मझेरा के पास झांसी की तरफ से आ रही कार से दो बैगों में 60 पैकेट में 30 किलो 295 ग्राम चरस के साथ खालसा होटल के संचालक संदी सिंह को पकडा है। वह कोलारस के वार्ड-पांच का निवासी है और उसके पास चरस नेपाल से उत्तर प्रदेश के रास्ते से पहुंची थी। वह इसे राजस्थान ले जा रहा था।
चरस की कीमत 6 करोड
पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। बरामद चरस की कीमत पुलिस के अनुसार 6 करोड होने का अनुमान है। आरोपित के कई भाजपा नेताओं से करीबी संबंध बताए गए है और उनके साथ ही जमीन का कारोबार भी करता है। भाजपा के कार्यक्रमों के होर्डिंग में भी आरोपित की तस्वीर है।
कोलारस से टमाटर ले जाता और नेपाल से चरस लाता था
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपित संदीप सिंह ने पुलिस को बताया है कि चरस की सप्लाई उत्तर प्रदेश के लखनऊ निवासी मोहन ठाकुर द्वारा की जाती थी। वह ट्रक लेकर कोलारस में टमाटर खरीदने के लिए आता था। टमाटर नेपाल ले जाता था। वहां से चरस लेकर आता था और उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश में सप्लाई करता था। इस दौरान कई बार उसके होटल पर खाना खाने के लिए रुकता था। इसी दौरान उनकी पहचान हुई। संदीप इससे पहले गुना में भी अफीम और एक स्विफ्ट डिजायर कार के साथ गिरफ्तार हो चुका है। कुछ दिन पहले ही गुना जेल से छूट कर आया था। बताया जा रहा है कि संदीप अपने होटल से भी मादक पदार्थों की सप्लाई करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *