Uncategorized

पुलिसकर्मियों से मारपीट के आरोप में 24 लोगों पर FIR दर्ज

पीछे से बाइक ने बुजुर्ग को टक्कर मारी थी।

ग्वालियर. भितरवार में एक सड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत के बाद हुए हंगामे के बाद पुलिस ने कार्यवाही की है। पुलिस ने 14 नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। घटना गुरूवार की रात की है। भितरवार के वार्ड नम्बर 4 में मंडी गेट के सामने नंदकिशोर रावत की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। दुर्घटना के बाद टक्कर मारने वाला युवक उन्हें सिविल अस्पताल ले गया। डॉक्टरों ने बुजुर्ग को मृत घोषित करते ही युवक वहां से फरार हो गया।
टीआई से की हाथापाई
सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे परिजन ने हंगामा किया था। पुलिस ने जब शव का पोस्टमार्टम् कराने को कहा तो परिजन भड़क गये। उन्होंने प्रधान आरक्षक आसाराम पटेल और आरक्षक अनूप शर्मा के साथ मारपीट की। थाना प्रभारी हितेन्द्र राठौर के साथ भी धक्का-मुक्की की गयी।
इन आरोपियों पर हुआ केस दर्ज
रविन्द्र रावत, जीतू, भगवत, गिर्राज, पुष्पेंद्र, संदीप, चंद्रवान, पुष्कर, मनोज, सुनील, खेरू, सोनू, विनोद, शैलेंद्र रावत सहित 10 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज।
प्रधान आरक्षक की शिकायत पर कार्रवाई

परिजन ने भितरवार मुख्य मार्ग पर चक्का जाम भी किया था। प्रधान आरक्षक आसाराम पटेल की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ लूट, डकैती, शासकीय कार्य में बाधा, बलवा और मारपीट समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है।एसडीओपी जितेंद्र नागाइच के अनुसार, आरोपियों ने पुलिसकर्मियों का मोबाइल लूटा और पोस्टमॉर्टम हाउस का ताला तोड़कर शव ले गए। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी और अज्ञात लोगों की पहचान में जुटी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *